मणि महेश कैलाश
यात्रा-2 ( Manimahesh Yatra )
मणि महेश कैलाश
यात्रा-2 ( पठानकोट-चम्बा-भरमौर–हडसर )
पठानकोट
से चम्बा की दुरी लगभग 125 किलोमीटर है। लगभग पूरा रास्ता पहाड़ी है । बस में 160 रुपये की टिकेट लगी । टिकेट के पीछे दुरी 130 किलोमीटर लिखी थी ।
शायद बस का रूट कुछ अलग हो ,बाइपास वगैरह से ।
बस धार कलां , भात्वान और बनीखेत होते हुए गयी । बनीखेत से ही दायें तरफ डलहौजी की सडक कटती है । यहाँ से डलहौजी मात्र 8 किलोमीटर की दुरी पर है जबकि चम्बा 45
किलोमीटर दूर है । यहाँ तक खूब बारिश मिली, मौसम
भी एकदम सुहावना बना हुआ था लेकिन मेरे लिए बस का सफ़र आरामदायक नहीं रहा , पुरे
रास्ते खाली पेट होने से और नींद के कारण परेशान रहा । पहाड़ी रास्ता होने के कारण
जी अलग मिचलाने लगा । बैग में परांठे पैक किये हुए रखे थे लेकिन खाने की बिलकुल भी इच्छा नहीं थी ।
मालूम था अगर कुछ भी खा लिया तो तुरंत मुंह से ही वापिस निकालना
पड़ेगा । रास्ते में एक जगह चाय नाश्ते के लिए बस रुकी । यहाँ मैंने नीबूं सोडा ही लिया , इसके बाद
मेरी तबियत में हल्का सा सुधार आया ।
![]() |
| हडसर से दिखता हिमालय |
