Showing posts with label Sarnath. Show all posts
Showing posts with label Sarnath. Show all posts

Wednesday, 31 July 2019

Sarnath - The Land of Buddha

सारनाथ
कल बनारस घूमने में काफी भाग दौड़ हुई थी। काशी विश्वनाथ से काल भैरव फिर BHU ,तुलसी मानस ,संकट मोचन ,वैष्णो माता मंदिर आदि-आदि और आखिर में रात को गँगा आरती । रात को कमरे पर वापिस आने और खा पीकर सोने में काफी लेट भी हो चुके थे इसलिए आज सुबह हम सब आराम से उठे । आज शाम को हमारी अम्बाला के लिए वापसी की ट्रेन थी लेकिन उससे पहले आज सुबह हम सारनाथ जाना चाहते थे। सारनाथ, बनारस से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर है । भगवान बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश यहीं दिया था । यहाँ महात्मा बुद्ध को समर्पित कई मंदिर हैं जिन्हें आप आधा दिन में आराम से घूम सकते हैं । सुबह नाश्ते का काम निपटा कर अपना सारा सामान पैक किया ताकि बाद में वापिस आने पर समय न लगे । सारा सामान लेकर केयर टेकर के पास जमा करवा दिया और रूम खाली कर दिया । गेस्ट हाउस से बाहर आकर सारनाथ जाने के लिए एक ऑटो बुक कर लिया और लगभग आधे घंटे की यात्रा के बाद हम सारनाथ पहुँच गए ।

भगवान बुद्ध