Showing posts with label Ayodhya. Show all posts
Showing posts with label Ayodhya. Show all posts

Thursday, 25 April 2019

A journey to Ayodhya -The Holy City

राम जन्मभूमि अयोध्या

पिछली पोस्ट में आपने पढ़ा कि प्रयागराज कुम्भ में स्नान करने और दो दिन बिताने के बाद अगले दिन सुबह जल्दी से उठकर सब तैयार हो गए। आज हमें राम लल्ला के दर्शन हेतु राम जन्म भूमि अयोध्या जाना था । प्रयागराज से अयोध्या की सड़क मार्ग से दुरी लगभग 170 किमी है और लगभग पाँच घंटे सफ़र में लग ही जाते हैं, इसलिये सुबह-सुबह ही डाक्टर साहब से विदा ली और बस स्टैंड के लिए रवाना हो गए । कुम्भ क्षेत्र से ही हमें बस स्टैंड जाने के लिए एक ऑटो रिक्शा मिल गया और हम 15-20 मिनट में बस स्टैंड पहुँच गए । बस स्टैंड पहुँचकर सबसे पहले नाश्ते का काम निपटाया और फिर अयोध्या जाने वाली बस में सब सवार हो गए ।

तुलसी चौरा