शिकारी माता और कमरुनाग यात्रा- हिमाचल
शिकारी माता यात्रा :
पिछले वर्ष (2018)
नवम्बर में हिमाचल घुमने का प्रोग्राम बना । इच्छा तो शुरू से चुडधार जाने की थी
लेकिन नवम्बर के शुरू में ही वहाँ बर्फ़बारी हो जाने से वहाँ की यात्रा इस समय मुमकिन
नहीं थी । चुडधार में ऊपर मंदिर में और रास्ते में रुकने और खाने-पीने की सब व्यवस्था
बंद हो चुकी थी और अब हम ठहरे देसी घुमक्कड़ ! हमारे पास न तो रुकने के लिए अपने
टेंट हैं , न ही स्लीपिंग बैग। इसलिए वहाँ जाना स्थगित कर हिमाचल के ही मंडी जिला
में स्तिथ शिकारी देवी और कमरूनाग जाने का फाइनल कर लिया। यात्रा के लिए दो साथी
भी तैयार हो गए ,एक तो मेरी यात्राओं के लगभग स्थायी साथी ,मेरे सहकर्मी सुखविंदर
सिंह और दुसरे हरीश गुप्ता । 21 नवम्बर सुबह 8 बजे निकलना निश्चित हो गया ।
| SHIKARI DEVI Temple |