त्र्यंबकेश्वर मंदिर - Trimbakeshwar
Temple
अगले दिन सुबह हम जल्दी से उठ कर तैयार
हो गए और होटल से चेक आउट करने के बाद सामने ही स्तिथ बस स्टैंड चले गए । यहाँ (संगमनेर)
से नासिक लगभग 70 किलोमीटर दूर है और इस समय वहाँ जाने के लिए कोई बस उपलब्ध नहीं
थी। बस का इंतजार करते हुए हम चाय और बिस्कुट का हल्का नाश्ता कर चुके थे
। थोड़ी देर बाद ही मुंबई से नासिक जाने वाली बस आ गयी और हम उस पर सवार
हो गए। नासिक पहुँचने में दो घंटे से अधिक का समय लग गया और हम लगभग साढ़े नौ
बजे नासिक पहुँच गए ।
