Vaishno Devi Yatra
या देवी सर्वभूतेषु श्रद्धा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
उत्तर भारत में रहने वाले घुमक्कड़ी के शौक़ीन लोगों में से
शायद ही कोई ऐसा हो जो माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए कटरा न आया हो। भारत के
खूबसूरत जम्मू और कश्मीर राज्य की हसीन वादियों में उधमपुर ज़िले में कटरा से 12 किलोमीटर
की दूरी पर स्थित है ‘माता
वैष्णो देवी मंदिर’।
भक्तों की मनोकामना पूर्ण करने वाली, उनके दुखों को हरने वाली, उन्हें संसार की सभी खुशियां
प्रदान करने वाली,
‘आदि शक्ति’ वैष्णो देवी माता का मंदिर हिन्दू धर्म के प्रसिद्ध
मंदिरों में से एक है।
![]() |
| गुफ़ा में पिंडी रूप में विराजमान (बाएं से दायें) माँ सरस्वती ,माँ लक्ष्मी और माँ काली |
